एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,92,327 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आए

हैदराबाद, आठ मई तेलंगाना में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 32 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 7,92,327 हो गई। स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

हालांकि बीते 24 घंटे में संक्रमण से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या अब भी 4,111 है।

हैदराबाद में संक्रमण के सबसे अधिक 21 मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 40 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 7,87,835 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या 381 है।

बुलेटिन में कहा गया है कि आज कुल 7,960 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई और राज्य में अब तक कुल 3.47 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में संक्रमण दर 0.51 प्रतिशत जबकि संक्रमण से उबरने की दर 99.43 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2022 09:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).