देश की खबरें | पंजाब में शनिवार को पराली जलाने की 32 घटनाएं हुई, अक्टूबर में सबसे कम मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को पराली जलाने की 32 घटनाएं हुईं, जो इस माह की ऐसी सबसे कम घटनाएं हैं। राज्य में अबतक ऐसे कुल 870 मामले सामने आ चुके हैं। नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
चंडीगढ़, सात अक्टूबर पंजाब में शनिवार को पराली जलाने की 32 घटनाएं हुईं, जो इस माह की ऐसी सबसे कम घटनाएं हैं। राज्य में अबतक ऐसे कुल 870 मामले सामने आ चुके हैं। नवीनतम आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
पंजाब में 2021 में आज के दिन ऐसी 71 तथा 2022 में आज ही के दिन ऐसी 62 घटनाएं हुई थीं।
राज्य में आज पराली जलाने की जो 32 घटनाएं हुई, उनमें 18 अमृतसर की तथा चार-चार तरण तारण एवं कपूरथला की हैं।
लुधियाना स्थित पंजाब सुदूर संवेदी केंद्र के आंकड़े के अनुसार, पंजाब में एक अक्टूबर को पराली जलाने के 123, दो अक्टूबर को 119, तीन अक्टूबर को 105, चार अक्टूबर को 95, पांच अक्टूबर को 98 तथा छह अक्टूबर को 91 मामले सामने आये थे।
आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 15 सितंबर से सात अक्टूबर तक पराली जलाने के कुल मामले बढ़कर 877 हो गये हैं। एक साल पहले इसी अवधि में राज्य में ऐसे 692 मामले सामने आये थे।
पंजाब के कई क्षेत्रों में धान की फसल की कटाई चल रही है। पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाएं अक्टूबर-नवंबर में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण स्तर में भारी वृद्धि के कारणों में एक माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2023 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

