जरुरी जानकारी | खाद्य कंपनियों के भ्रामक विज्ञापन करने के 32 मामले दर्जः नियामक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने शुक्रवार को कहा कि खाद्य व्यवसाय परिचालकों (एफबीओ) के भ्रामक विज्ञापनों एवं दावों में संलिप्त होने के 32 नए मामले सामने आए हैं।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने शुक्रवार को कहा कि खाद्य व्यवसाय परिचालकों (एफबीओ) के भ्रामक विज्ञापनों एवं दावों में संलिप्त होने के 32 नए मामले सामने आए हैं।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक बयान में कहा कि गलत दावों और वैज्ञानिक रूप से सिद्ध न होने वाले दावों को वापस लेने के लिए लाइसेंस-प्रदाता संस्थाओं को संबंधित एफबीओ को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया है।

भ्रामक विज्ञापन देने वाले एफबीओ में पौष्टिक तत्वों से भरे उत्पाद, रिफाइंड तेल, दाल, आटा, मोटे अनाज से बने उत्पाद और घी बनाने वाले एवं विपणनकर्ता शामिल हैं।

बयान के मुताबिक, एफएसएसएआई की विज्ञापन निगरानी समिति ने पहली नजर में एफबीओ के भ्रामक विज्ञापन एवं दावे से जुड़े होने के 32 मामले दर्ज किए हैं। इन पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक (विज्ञापन एवं दावा) नियमन, 2018 के प्रावधानों के उल्लंघन के आरोप हैं।

खाद्य नियामक ने आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित एफबीओ को नोटिस भेजने का निर्देश लाइसेंस प्रदाताओं को दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज