एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | एम्स निदेशक पद के लिए आईसीएमआर महानिदेशक बलराम भार्गव सहित 32 उम्मीदवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के निदेशक पद के लिए 32 उम्मीदवार हैं।

देश की खबरें | एम्स निदेशक पद के लिए आईसीएमआर महानिदेशक बलराम भार्गव सहित 32 उम्मीदवार

नयी दिल्ली, 17 फरवरी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नयी दिल्ली के निदेशक पद के लिए 32 उम्मीदवार हैं।

उल्लेखनीय है देश के शीर्ष चिकित्सा संस्थान के निदेशक रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव भी उम्मीदवारों में शामिल हैं।

निदेशक पद के लिए एम्स के 12 चिकित्सकों ने आवेदन किया है। उनमें अस्थिरोग विभागाध्यक्ष एवं ट्रॉमा सेंटर प्रमुख राजेश मल्होत्रा,तंत्रिका विज्ञान केंद्र प्रमुख एम वी. पी. पद्म श्रीवास्तव, एंडोक्रिनोलॉजी विभागाध्यक्ष निखिल टंडन, सर्जरी विभागाध्यक्ष सुनील चंबर, कार्डियोथोरेसिस एवं वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसर ए.के. बिशोई तथा फोरेंसिक प्रमुख सुधीर गुप्ता शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कुछ नामों को चयनित करने के लिए चार सदस्यीय खोज-सह-चयन समिति किस दिन बैठक करेगी, इस बारे में फैसला किया जाना अभी बाकी है। समिति के सदस्य केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग सचिव राजेश एस. गोखले, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के.विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति योगेश सिंह हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘समिति के सदस्य कुछ नामों को अंतिम रूप देने के लिए शीघ्र बैठक करेंगे, जिसके बाद इसे प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति को अंतिम मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।’’

एम्स के संकाय प्रकोष्ठ ने नये निदेशक की भर्ती के लिए 29 नवंबर को विज्ञापन जारी किया था और आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2022 05:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).