देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,187 नए मामले, सात और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,187 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3.27 लाख से अधिक हो गए हैं तथा सात और लोगों की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,759 हो गई है।
हैदराबाद, 11 अप्रैल तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,187 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3.27 लाख से अधिक हो गए हैं तथा सात और लोगों की संक्रमण से मौत होने के कारण मृतक संख्या बढ़कर 1,759 हो गई है।
राज्य सरकार ने रविवार को यह जानकारी दी।
सरकारी बुलेटिन में 10 अप्रैल रात आठ बजे तक के आंकडों के आधार पर बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में संक्रमण के 551, मेडचल मल्काजगिरि में 333 और रंगारेड्डी में 271 नए मामले सामने आए हैं।
राज्य में संक्रमण के कुल मामले 3,27,278 हैं तथा 787 और मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,05,335 हो गई है।
राज्य में 20,184 मरीज उपचाराधीन हैं। शनिवार को 1.15 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई।
राज्य में संक्रमण से मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत और संक्रमण से ठीक होने की दर 93.29 प्रतिशत है।
एक अन्य बयान में कहा गया कि 10 अप्रैल तक राज्य में 17.61 लाख से अधिक लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक और करीब तीन लाख लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2021 05:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

