देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,160 नए मामले, 2,828 लोग ठीक हुए; 64 और मौतें हुईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,160 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,50,171 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, पांच जनवरी महाराष्ट्र में मंगलवार को कोविड-19 के 3,160 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 19,50,171 हो गए। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण के कारण राज्य में 64 और मौतें हुईं, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 49,759 हो गई।
अधिकारी ने बताया कि दिन में 2,828 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे राज्य में बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 18,50,189 तक पहुंच गई।
इसके साथ ही, राज्य में अब कोरोना वायरस के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 49,067 हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि मुंबई महानगर में दिन के दौरान संक्रमण के 539 मामले सामने आए, जिसने महानगर में संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 2,95,525 हो गई, जबकि नौ और मरीजों की संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई, जिससे मृतकों की संख्या 11,147 हो गई।
उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 का पता लगाने के लिए की गईं जांचों की संख्या बढ़कर 1,30,61,976 हो गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2021 09:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

