एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 316 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,657 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 16,657 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 316 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 16,657 हुई

भोपाल, 10 जुलाई मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 16,657 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से चार और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 638 हो गयी है।

यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन की घटनाओं में 7 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में तीन तथा टीकमगढ़ में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 60 नये मामले ग्वालियर में आये हैं, जबकि भोपाल में इस बीमारी के 57 तथा इंदौर में 44 नये मामले आये।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को 249 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 259 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 116, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 16,341 संक्रमितों में से अब तक 12,481 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 3,538 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,462 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).