एजेंसी न्यूज

Maharashtra: महाराष्ट्र में बार से 10 महिला वेटरों समेत 31 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक बार में छापा मारा और कोरोना वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने तथा अश्लील कृत्यों में शामिल होने के आरोप में 10 महिला वेटरों और 21 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया.

Maharashtra: महाराष्ट्र में बार से 10 महिला वेटरों समेत 31 लोग गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ठाणे, 18 सितंबर : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले में पुलिस ने एक बार में छापा मारा और कोरोना वायरस संबंधी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने तथा अश्लील कृत्यों में शामिल होने के आरोप में 10 महिला वेटरों और 21 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया. ठाणे पुलिस की प्रवक्ता जयमाला वसावे ने बताया कि कल्याण अपराध शाखा की तृतीय इकाई ने बृहस्पतिवार रात को यह कार्रवाई की.

उन्होंने बताया, ‘‘एक खुफिया सूचना के आधार पर अपराध शाखा के दल ने कल्याण-मानपाडा रोड पर स्थित बार पर छापा मारा और पाया कि बार के कई कर्मियों तथा ग्राहकों ने मास्क नहीं पहन रखा था और वे सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन भी कर रहे थे.’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने यह भी पाया कि बार में ग्राहकों को खाना और शराब परोस रही महिलाओं ने सही तरीके से कपड़े नहीं पहने थे और वे अश्लील कृत्यों में शामिल थीं. यह भी पढ़ें : Punjab Congress Crisis: संकट में कैप्टन अमरिंदर की कुर्सी? आज विधायक दल की बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

पुलिस ने बताया कि 10 महिला वेटरों के अलावा बार में 19 ग्राहकों और दो कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया गया तथा एक म्यूजिक एम्प्लीफायर समेत 24,300 रुपये के विभिन्न उपकरण भी जब्त किए गए. उनके खिलाफ मानपाडा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2021 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).