Omicron Scare: महाराष्ट्र में ओमीक्रॉन के 31 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 141 हुई
विभाग ने बताया कि इन मरीजों में गुजरात से से चार, कर्नाटक से तीन, केरल और दिल्ली से दो-दो, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों- जलगांव, ठाणे, नवी मुंबई, औरंगाबाद से एक-एक मरीज हैं, जबकि दो विदेशी नागरिक हैं. इसने कहा कि ठाणे में, रविवार को दो मामले और पुणे ग्रामीण और अकोला में एक-एक मामला सामने आया.
मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) में रविवार को ओमीक्रॉन (Omicron) के 31 नए मामले सामने आए जिससे वायरस (Virus) के इस स्वरूप से संक्रमित होने वालों की संख्या बढ़कर 141 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में बताया कि ओमीक्रोन के 27 नए मामले मुंबई (Mumbai) में सामने आए हैं जिससे शहर में ऐसे मामलों की संख्या बढ़कर 73 हो गई है. इसने कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (International Airport) पर जांच के दौरान इन सभी नए मामलों का पता चला. देश में Omicron के 422 मामले, महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक केस- यहां पढ़ें किस राज्य में क्या हैं हालात
विभाग ने बताया कि इन मरीजों में गुजरात से से चार, कर्नाटक से तीन, केरल और दिल्ली से दो-दो, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों- जलगांव, ठाणे, नवी मुंबई, औरंगाबाद से एक-एक मरीज हैं, जबकि दो विदेशी नागरिक हैं. इसने कहा कि ठाणे में, रविवार को दो मामले और पुणे ग्रामीण और अकोला में एक-एक मामला सामने आया.
राज्य में अब तक सामने आए ओमीक्रॉन के कुल 141 रोगियों में से 73 मुंबई में, 19 पिंपरी चिंचवाड़ (पुणे शहर के पास), 16 पुणे जिले के ग्रामीण इलाकों से, सात पुणे शहर से, सातारा और उस्मानाबाद से पांच-पांच मामले हैं. ठाणे शहर, कल्याण डोंबिवली (ठाणे जिला), नागपुर और औरंगाबाद में दो-दो, और बुलढाणा, लातूर, अहमदनगर, अकोला, वसई-विरार (पालघर जिला), नवी मुंबई, मीरा भायंदर (ठाणे जिला) में ओमीक्रॉन संक्रमण का एक-एक मामला आया है.
इनमें से 61 मरीजों को संक्रमणमुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. बयान के अनुसार रविवार को सामने आए 31 नए मरीजों में 17 पुरुष और 14 महिलाएं हैं. बयान के अनुसार, इनमें से छह 18 वर्ष से कम उम्र के हैं जबकि तीन की उम्र 60 वर्ष से अधिक है. ये सभी विदेश यात्रा से लौटे थे, जबकि एक मरीज विदेश से यात्रा से लौटे संक्रमित यात्री के संपर्क में आया था.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 26, 2021 09:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

