Pakistan: पेशावर में पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने के लिए 31 अफगान शरणार्थी गिरफ्तार
पेशावर में बुधवार देर रात कथित तौर पर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाने और सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के लिए 31 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार किया गया.
पेशावर, 19 अगस्त : पेशावर में बुधवार देर रात कथित तौर पर पाकिस्तान (Pakistan) विरोधी नारे लगाने और सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने के लिए 31 अफगान शरणार्थियों को गिरफ्तार किया गया. टाउन पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी के अनुसार, कुछ अफगान शरणार्थियों ने अफगानिस्तान में तालिबानी शासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए हयाताबाद के बाब-ए-पेशावर में विश्वविद्यालय की मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया.
उन्होंने पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. पुलिस भीड़ को खदेड़ने के लिए प्रदर्शन स्थल पहुंची लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन पर पथराव कर दिया और इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए. यह भी पढ़ें : Odisha: ओडिशा में भारत का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम जुलाई 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा
पुलिस ने बताया कि आठ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्ताार किया गया है. विश्वविद्यालय सड़क पर एक अन्य प्रदर्शन में शामिल 23 अफगान शरणार्थियों को भी गिरफ्तार किया गया. प्राथमिकी के अनुसार उन पर प्रांत में नस्ल, जातीयता और संस्कृति के आधार पर नफरत फैलाने का आरोप है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2021 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

