एजेंसी न्यूज

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30941 नए मामले मिले, 350 लोगों की मौत- देखें आज के आंकड़े

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 30,941 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,68,880 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,70,640 हो गई है.

COVID-19 Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 30941 नए मामले मिले, 350 लोगों की मौत- देखें आज के आंकड़े
कोरोना की जांच करवाता शख्स (Photo: PTI)

नयी दिल्ली, 31 अगस्त : भारत में एक दिन में कोविड-19 (COVID-19) के 30,941 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,27,68,880 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,70,640 हो गई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 350 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,38,560 हो गई. देश में अभी 3,70,640 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है.

पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,684 की कमी दर्ज की गई. मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.53 प्रतिशत है. देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. यह भी पढ़ें : COVID-19 Updates: भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 42909 नए मामले, 380 मरीजों की हुई मौत

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए. देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).