एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | प्रयागराज में कोरोना वायरस से 304 और लोग संक्रमित, चार व्यक्तियों की मृत्यु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में रविवार को 304 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसमें नैनी केन्द्रीय कारागार के 33 कैदी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के इस जिले में अभी तक कुल 9,366 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

देश की खबरें | प्रयागराज में कोरोना वायरस से 304 और लोग संक्रमित, चार व्यक्तियों की मृत्यु
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

प्रयागराज, 30 अगस्त जिले में रविवार को 304 व्यक्तियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जिसमें नैनी केन्द्रीय कारागार के 33 कैदी भी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के इस जिले में अभी तक कुल 9,366 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जीएस बाजपेयी ने बताया कि रविवार को संक्रमण से चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। अभी तक प्रयागराज में संक्रमण से 149 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | Bhupesh Baghel के दो कर्मी पाए गए COVID-19 से संक्रमित, मुख्यमंत्री चार दिन तक रहेंगे पृथक-वास में.

उन्होंने बताया कि रविवार को 60 व्यक्तियों को उपचार के उपरांत अस्पताल से छुट्टी दी गई। अभी तक 3419 व्यक्तियों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। वहीं 2372 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में कोरोना का इलाज चल रहा है।

डॉक्टर बाजपेयी ने बताया कि रविवार को 218 लोगों ने गृह पृथक-वास की अवधि पूरी कर ली। अभी तक कुल 3426 लोगों ने सफलतापूवर्क इस अवधि को पूरा किया है।

यह भी पढ़े | World Chess Olympiad 2020: राहुल गांधी ने भारतीय शतरंज टीम को शुभकामनाएं दीं.

इस बीच, नैनी जेल में रविवार को 33 बंदियों के संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही जेल में अभी तक कुल 157 कैदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया कि रविवार को कुल 100 बंदियों की जांच की गई जिसमें 33 बंदियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2020 11:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).