देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 301 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 301 नए मामले सामने आए तथा चार और मरीजों की मौत हो गई।
श्रीनगर, 19 दिसंबर जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 301 नए मामले सामने आए तथा चार और मरीजों की मौत हो गई।
शनिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,18,006 हो गए और मृतकों की संख्या 1,837 पर पहुंच गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण के नए मामलों में 136 कश्मीर और 165 जम्मू के हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक कुल 1,12,093 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 19, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

