देश की खबरें | 14 वर्षीय लड़की से बलात्कार के मामले में 30 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
रायपुर, सात अक्टूबर छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले की पुलिस ने 14 वर्षीय एक लड़की से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि पंडरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 30 वर्षीय राजेंद्र चंद्राकर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कथित बलात्कर की घटना 23 सितंबर की है लेकिन लड़की के पिता ने मंगलवार को थाने में शिकायत की। उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि लड़की ने पुलिस को जानकारी दी है कि 23 सितंबर को आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने उसे इसकी जानकारी किसी को भी नहीं देने की धमकी दी।
यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ित परिवार के साथ बातचीत का वीडियो जारी किया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब लड़की ने मंगलवार को इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की खोज शुरू की।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 08:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

