एजेंसी न्यूज

कोविड-19 की जांच बढ़ाने के लिए 30 हजार वीटीएम किट जम्मू-कश्मीर भेजी गईं

उन्होंने बताया कि कश्मीर लौटे लोगों की कोविड-19 की जांच में तेजी के लिए इतनी अधिक संख्या में किट यहां लाई गई हैं।

कोविड-19 की जांच बढ़ाने के लिए 30 हजार वीटीएम किट जम्मू-कश्मीर भेजी गईं
जमात

श्रीनगर, 15 मई कोरोना वायरस से निपटने के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण देशभर में फंसे 50,000 लोगों के कश्मीर पहुंचने के मद्देनजर केन्द्र शासित प्रदेश को कोविड-19 की जांच के लिए जरूरी 30 हजार वायरल ट्रांसपोर्ट मीडिया (वीटीएम) किट लेकर भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक विमान शुक्रवार को कश्मीर पहुंचा। अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कश्मीर लौटे लोगों की कोविड-19 की जांच में तेजी के लिए इतनी अधिक संख्या में किट यहां लाई गई हैं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ हाल ही में कश्मीर लौटे 13 पर्यटकों के बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसको देखते हुए अतिरिक्त किट खरीदी गई है, ताकि हम अधिक लोगों की जांच कर सके और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।’’

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के कारण देशभर में फंसे लोगों की घर वापसी के शुरू किए गए प्रयासों के बाद 50,000 लोग कश्मीर लौटे हैं।

श्रीनगर के उपायुक्त शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि अधिकारियों को जांच बढ़ाने के लिए अधिक वीटीएम किट की जरूरत है।

जम्मू-कश्मीर में अभी तक कोविड-19 के 983 मामले सामने आए हैं, जबकि 11 लोगों की इससे जान जा चुकी है। वहीं 450 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 07:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).