Chhattisgarh: केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम के लिए निकले 30 लोग सड़क दुर्घटना में घायल
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 30 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालनार गांव के करीब एक पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए.
दंतेवाड़ा, 5 अप्रैल : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 30 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालनार गांव के करीब एक पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए.
उन्होंने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित पोटाली गांव के निवासी एक पिकअप वाहन में सवार होकर केंद्रीय गृह मंत्री शाह के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के लिए निकले थे. अधिकारियों ने बताया कि जब वाहन पालनार के करीब पहुंचा तब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए. यह भी पढ़ें : न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को गुप्त ढंग से शपथ दिलाए जाने से बार एसोसिएशन दुखी
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. बाद में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और कुआकोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

