देश की खबरें | लद्दाख में 30 और मरीज कोरोना वायरस संक्रमण से हुए मुक्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में सोमवार को 30 और मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमण से मुक्त होन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ केन्द्र शासित क्षेत्र में इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 347 रह गई।
लेह ,29 जून लद्दाख में सोमवार को 30 और मरीजों को कोरोना वायरस से संक्रमण से मुक्त होन के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसी के साथ केन्द्र शासित क्षेत्र में इलाजरत मरीजों की संख्या घटकर 347 रह गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत, चीन के बीच मंगलवार को लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता होगी.
इसके अलावा रविवार शाम को करगिल जिले में संक्रमण का एक नया मामला सामने आया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करगिल के कोविड-19 सुविधाओं वाले अस्पताल से 18 मरीजों और करगिल के कोविड देखभाल केंद्र से पांच मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा लेह जिले में गृह पृथक-वास में रह रहे नौ मरीजों को भी संक्रमणमुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई।
इसके बाद राज्य में संक्रमण के इलाजरत मामलों की संख्या घटकर 347 हो गई जिनमें से 98 मामले लेह से और 249 मामले करगिल से हैं।
राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 964 मामले सामने आए हैं जिनमें से एक मरीज की मौत गई जबकि 616 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

