खेल की खबरें | पटियाला और बेंगलुरू साइ केंद्रों में 30 कोविड-19 पॉजिटिव मामले, ओलंपिक जाने वाला कोई खिलाड़ी नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को कहा कि पटियाला और बेंगलुरू के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रो में कराये गये 741 एहतियाती परीक्षण में विभिन्न स्पर्धाओं से 30 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं।

नयी दिल्ली, 31 मार्च भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को कहा कि पटियाला और बेंगलुरू के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रो में कराये गये 741 एहतियाती परीक्षण में विभिन्न स्पर्धाओं से 30 खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ कोविड-19 पॉजिटिव आये हैं।

हालांकि दोनों केंद्रों पर कोविड-19 मामलों में तोक्यो ओलंपिक दल के साथ जाने वाला कोई एथलीट शामिल नहीं है।

साइ के एक सूत्र ने पुष्टि की कि भारतीय पुरूष मुक्केबाजी के मुख्य कोच सीए कुटप्पा और शॉट पुट कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लों उनमें शामिल हैं जिन्हों हाल में हुए परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है।

बाद में साइ ने एक बयान भी जारी किया जिसमें बताया गया कि पटियाला में 313 और बेंगलुरू में 428 परीक्षण कराये गये। पटियाला में 26 पॉजिटिव मामले मिले जबकि बेंगलुरू में इनकी संख्या चार है।

साइ ने बयान में कहा, ‘‘ओलंपिक दल के एथलीटों, कोचों और सहयोगी स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साइ ने पटियाला और बेंगलुरू में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रो में एहतियातन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराये। आज मिली रिपोर्ट में पता चला कि दोनों केंद्रों से ओलंपिक दल के साथ जाने वाले सभी एथलीट कोविड-19 नेगेटिव हैं। ’’

पता चला है कि पटियाला में 26 मामलों में 16 खिलाड़ी और बाकी सहयोगी स्टाफ हैं।

साइ सूत्र ने कहा कि इन 16 पॉजिटिव मामलों में 10 मुक्केबाज और छह ट्रैक एवं फील्ड एथलीट हैं।

बेंगलुरू में पैदल चाल स्पर्धा के एक कोच पॉजिटिव आये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अच्छी चीज यह है कि वे ओलंपिक जाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं। इन पॉजिटव आये एथलीटों को पृथकवास में रखा गया है और पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया है। ’’

साइ सूत्र ने यह भी पुष्टि की कि दोनों केंद्रों में पॉजिटिव मामलों से ओलंपिक दल के खिलाड़ियों की तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ट्रेनिंग निलंबित करने का कोई सवाल ही नहीं है। कोविड-19 पॉजिटिव मामलों को साइ परिसर में अलग से पृथकवास में रखा गया है और उन्हें कोई गंभीर परेशानी नहीं है। ’’

एनआईएस में मुख्यत: ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले मुक्केबाज, ट्रैक एवं फील्ड एथलीट और भारोत्तोलकों के अलावा अन्य स्पर्धाओं के एथलीट भी रहते हैं।

हालांकि सभी भारोत्तोलक वायरस की जांच में नेगेटिव आये हैं।

जिन मुक्केबाजों को पॉजिटिव पाया गया है, उनमें एशियाई रजत पदक विजेता दीपक कुमार और इंडिया ओपन के स्वर्ण पदक विजेता संजीत शामिल हैं।

एक अन्य सूत्र ने कहा, ‘‘अभी कुछ और रिपोर्ट का इंतजार है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका