एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | 'चलो इंडिया' पहल के तहत अब तक 30 ई-टूरिस्ट वीजा जारी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने बताया कि अप्रवासी-भारतीयों को भारत यात्रा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई 'चलो इंडिया' पहल के तहत अब तक 30 ई-टूरिस्ट वीजा जारी किए जा चुके हैं।

ताजा खबरें | 'चलो इंडिया' पहल के तहत अब तक 30 ई-टूरिस्ट वीजा जारी

नयी दिल्ली, 31 जुलाई सरकार ने बताया कि अप्रवासी-भारतीयों को भारत यात्रा के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू की गई 'चलो इंडिया' पहल के तहत अब तक 30 ई-टूरिस्ट वीजा जारी किए जा चुके हैं।

पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 'चलो इंडिया' पहल भारतवंशियों को 'इनक्रेडिबल इंडिया' का राजदूत बनाकर अपने अप्रवासी-भारतीय मित्रों को भारत यात्रा के लिए प्रेरित करने हेतु शुरू की गई है। इस पहल के तहत अब तक 30 ई-टूरिस्ट वीजा जारी किए जा चुके हैं।

शेखावत ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, कम ज्ञात स्थलों और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है, ताकि अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार में भारत की हिस्सेदारी को बढ़ाया जा सके।

उन्होंने बताया कि पर्यटन मंत्रालय पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय मिशनों, यात्रा व्यापार उद्योग तथा राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से विभिन्न प्रचार गतिविधियां संचालित करता है, ताकि देश में विदेशी पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो सके।

‘इनक्रेडिबल इंडिया’ केंद्र सरकार द्वारा 2002 में शुरू किया गया एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन अभियान है, जिसका उद्देश्य भारत में पर्यटन को बढ़ावा देना और इसे एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है। यह अभियान भारत की संस्कृति, विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, और विविध अनुभवों को प्रदर्शित करता है, ताकि दुनिया भर के पर्यटकों को भारत आने के लिए आकर्षित किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).