जरुरी जानकारी | ई-श्रम पोर्टल पर तीन साल में 30 करोड़ श्रमिकों ने पंजीकरण कराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के राष्ट्रीय डेटाबेस पोर्टल ई-श्रम ने तीन साल की अवधि में 30 करोड़ पंजीकरण के मील के पत्थर को पार कर लिया है। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, दो सितंबर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के राष्ट्रीय डेटाबेस पोर्टल ई-श्रम ने तीन साल की अवधि में 30 करोड़ पंजीकरण के मील के पत्थर को पार कर लिया है। श्रम मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रम मंत्रालय ने बयान में कहा कि यह उपलब्धि सामाजिक प्रभाव और देशभर में असंगठित श्रमिकों को समर्थन देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने 26 अगस्त, 2021 को ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की थी।

बयान के मुताबिक, शुरू होने के तीन साल के भीतर इस पोर्टल पर 30 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिकों को पंजीकृत किया जा चुका है। इससे पता चलता है कि असंगठित श्रमिक इसे तेजी से और व्यापक रूप से अपना रहे हैं।

सरकार देश के असंगठित श्रमिकों के लिए एकमुश्त समाधान मंच के तौर पर ई-श्रम पोर्टल को स्थापित करना चाहती है।

वित्त वर्ष 2024-25 के बजट भाषण में ई-श्रम पोर्टल को अन्य पोर्टल के साथ व्यापक रूप से एकीकृत कर एकमुश्त समाधान सुविधा के रूप में स्थापित करने की बात कही गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\