देश की खबरें | सिगरेट की ठूंठ से विशाखापत्तनम पोतघाट में लगी आग से 30 नाव खाक, एक गिरफ्तार: पुलिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश की पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक नौका पर लापरवाही से फेंके गए सिगरेट की ठूंठ से निकली चिंगारी से विशाखापत्तनम पोतघाट (जेटी) पर भीषण आग लगी जिससे मछली पकड़ने की 30 से ज्यादा नौकाएं खाक हो गईं।
विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश), 25 नवंबर आंध्र प्रदेश की पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक नौका पर लापरवाही से फेंके गए सिगरेट की ठूंठ से निकली चिंगारी से विशाखापत्तनम पोतघाट (जेटी) पर भीषण आग लगी जिससे मछली पकड़ने की 30 से ज्यादा नौकाएं खाक हो गईं।
घटना 19 नवंबर की रात की है, जब वासुपल्ली नानी (23) पोतघाट पर एक नाव में अपने रिश्तेदार अल्लीपिल्ली सत्यम के साथ शराब पी रहा था।
विशाखापत्तनम के पुलिस आयुक्त ए रविशंकर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ उन्होंने एक साथ शराब पी। बाद में, वासुपल्ली ने बगल की नाव के मछली पकड़ने के नायलॉन के जाल पर सिगरेट पीने के बाद उसका एक ठूंठ फेंक दिया।”
मछली पकड़ने के जाल में आग लग गई और आग की लपटें अन्य नावों तक फैल गईं, जिसके बाद दोनों भाग गए।
स्थिति की गंभीरता की परवाह किए बिना वासुपल्ली और उसका रिश्तेदार सोने के लिए घर चले गए।
बाद में, वासुपल्ली जेटी पर लौटा और उसे एहसास हुआ कि उसने जो ठूंठ फेंकी थी उसके कारण आग लगी और उसने अपने रिश्तेदार को इस बारे में किसी को भी न बताने की चेतावनी दी।
पांच दिनों की गहन जांच के बाद, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में वासुपल्ली के खिलाफ मामला दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि वह घटना के फुटेज के आधार पर वासुपल्ली तक पहुंची।
आग में मछली पकड़ने वाली 30 नौकाएं पूरी तरह जल गईं और 18 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गईं थी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि उनकी सरकार आग लगने की घटना में मछुआरों को हुए नुकसान का 80 प्रतिशत तक मुआवजा देगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)