देश की खबरें | ओडिशा के गंजाम और गजपति जिलों में 3.8 तीव्रता के भूकंप के झटके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के गजपति और गंजाम जिलों में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, आठ अगस्त ओडिशा के गजपति और गंजाम जिलों में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।

एक अधिकारी ने बताया कि कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | COVID-19: तेलंगाना में कोरोना वायरस के 2,256 नए संक्रमित मामले आए सामनें, 14 मरीजों की हुई मौत.

भुवनेश्वर के मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया कि गजपति में शनिवार सुबह करीब सात बजकर 10 मिनट पर 3.8 तीव्रता का भूकंप आया।

मौसम विज्ञान कार्यालय ने अपने आधिकारिक टि्वटर पोस्ट में बताया, ‘‘भूकंप का केंद्र गंजाम जिले के परिभेटा और तांडीगुडा इलाकों के समीप स्थित था जो आर उदयगिरी इलाके के पास है।’’

यह भी पढ़े | दिल्ली: गिरीश चंद्र मुर्मू ने देश के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक के रूप में संभाला कार्यभार: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भूकंप के झटके गंजाम जिले के पात्रपुर और गजपति जिले के मोहना इलाके में महसूस किए गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘गजपति जिले के आर उदयगिरी ब्लॉक में भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। जिले में कहीं से भी नुकसान की कोई खबर नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\