देश की खबरें | केरल में हवाई अड्डे से 3.4 किलोग्राम सोना जब्त
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के पास से कुल 3.4 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कोझिकोड (केरल), 15 अक्टूबर केरल में कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो यात्रियों के पास से कुल 3.4 किलोग्राम सोना जब्त किया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के मुताबिक, बरामद किए गए सोने की कीमत 1.7 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
डीआरआई के अधिकारियों के मुताबिक बरामद किया गया सोना पेस्ट (तरल) रूप में था। ये दोनों यात्री शुक्रवार को कतर की राजधानी दोहा से लौटे थे।
अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों ने सोने को अपने शरीर के भीतर छिपा कर रखा हुआ था। दोनों ही यात्री कासरगोड के रहने वाले हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीआरआई की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, डीआरआई को एक खुफिया सूचना मिली थी कि ये यात्री सोने की तस्करी में शामिल हैं और हवाई अड्डे के माध्यम से सोने की तस्करी करने का प्रयास करेंगे। डीआरआई की इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ा दी और दोनों को पकड़ लिया।
डीआरआई के बयान के मुताबिक, 11 अक्टूबर को भी इसी तरह की सोने की तस्करी का प्रयास किया गया था और 1.8 करोड़ रुपये मूल्य का 3.6 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)