खेल की खबरें | दूसरे टेस्ट में जीत से भारत की डब्ल्यूटीसी फाइनल क्वालीफिकेशन की उम्मीदें बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में रविवार को एक और मोड़ आ गया जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया पर छह विकेट की जीत से सात जून को ओवल में होने वाले फाइनल मैच के लिये स्थान पक्का करने के करीब पहुंच गई।

दुबई, 19 फरवरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ में रविवार को एक और मोड़ आ गया जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया पर छह विकेट की जीत से सात जून को ओवल में होने वाले फाइनल मैच के लिये स्थान पक्का करने के करीब पहुंच गई।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए लंबे प्रारूप में दो साल से तेज प्रतिस्पर्धा चल रही है और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में उतार-चढ़ाव के बाद रोहित शर्मा की टीम ने तीसरे दिन बाजी मारी।

आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि डब्ल्यूटीसी में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें जून में होने वाले फाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी। इस नतीजे का मतलब है कि आस्ट्रेलिया और भारत अब भी इसके लिए दौड़ में सबसे आगे चल रही हैं।

आस्ट्रेलिया हार के बावजूद तालिका में 66.67 प्रतिशत से शीर्ष पर है जबकि भारत ने दिल्ली टेस्ट में मिली जीत से खुद के और तीसरे स्थान की टीम के बीच अंतर बढ़ा दिया है और उसका प्रतिशत 64.06 प्रतिशत हो गया है।

दिल्ली में दूसरे टेस्ट के नतीजे से फाइनल के लिये पहुंचने के लिये दौड़ में बनी टीमें चार से तीन हो गयी हैं।

दक्षिण अफ्रीका इस दौड़ से बाहर हो गया है, वह शीर्ष दो में पहुंचने के लिये जरूरी प्रतिशत अंक की पहुंच से बाहर हो गया है। इससे चुनौती देने वाली एकमात्र टीम श्रीलंका है जिसके 53.33 प्रतिशत अंक हैं।

श्रीलंका को अगले महीने न्यूजीलैंड में दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलनी है और अगर उसे क्वालीफाई करने की उम्मीद रखनी है तो उसे दोनों मैच जीतने होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी