एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 2,948 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,948 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 2,948 नये मामले सामने आये

नयी दिल्ली, 27 जून राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,948 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच गई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस महामारी के कारण 66 और लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़े | बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव गांधी फाउंडेशन पर सोनिया गांधी से पूछे 10 सवाल, कहा- मेहुल चोकसी ने क्यों लगाया पैसा?.

दिल्ली में 22 जून के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रतिदिन मामलों की संख्या तीन हजार से कम रही है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब कोविड-19 के मरीजों की संख्या 80,188 हो गई है। इस बीमारी के कारण मृतकों की संख्या 2,558 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | MSME Day 2020 With BadaBusiness: MSME बिजनेस पर दुनिया का सबसे बड़ा सत्र Dr. Vivek Bindra के साथ शाम 7:30 बजे YouTube पर देखें लाइव.

बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से 49,301 लोग स्वस्थ हुए है जबकि अभी 28,329 मरीजों का इलाज चल रहा है।

इसमें कहा गया है कि कोविड-19 से संक्रमित 17,381 मरीज घरों में पृथक है। स्वस्थ होने की दर बढ़कर लगभग 61 प्रतिशत हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2020 07:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).