ताजा खबरें | पीएम केयर्स से मदद के लिए 292 बच्चों का पंजीकरण हुआ: मंत्री

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद के लिए पीएम केयर्स के तहत बने पोर्टल पर 292 बच्चों का अब तक पंजीकरण हुआ है।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई सरकार ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की मदद के लिए पीएम केयर्स के तहत बने पोर्टल पर 292 बच्चों का अब तक पंजीकरण हुआ है।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गत 22 जुलाई को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को निर्देशित किया गया था कि वे पीएम केयर्स के तहत सहयोग के लिए पात्र बच्चों की पहचान करें और पोर्टल पर उनका पंजीकरण करें।

मंत्री ने बताया कि 29 जुलाई तक इस पोर्टल पर 292 बच्चों का पंजीकरण हुआ था।

ईरानी ने कहा कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से दी गई सूचना के अनुसार, इस साल अप्रैल महीने से 28 मई के बीच 645 बच्चों ने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो दिया।

पीएम केयर्स के तहत शुरू की गई योजना में इसका प्रावधान किया गया है कि ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र होने पर संचित निधि के रूप में 10-10 लाख रुपये की मदद मिलेगी। यह राशि उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\