देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 292 मामले, दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 292 नए मरीज़ मिले तथा दो संक्रमितों की मौत हो गई।
मुंबई, 19 सितंबर महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना वायरस के 292 नए मरीज़ मिले तथा दो संक्रमितों की मौत हो गई।
एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल मामले 81,15,834 हो गई है और संक्रमण के कारण 1,48,312 लोगों की जान जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि राज्य में एक दिन पहले 602 मामले मिले थे और तीन संक्रमितों की मौत हुई थी।
अधिकारी के मुताबिक, सोमवार को मुंबई में 66 नए मामले मिले तथा हिंगोली और चंद्रपुर जिलों में संक्रमण के कारण एक-एक मौत दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीज़ों की संख्या 79,63,082 हो गई है तथा संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज़ों की संख्या 4,440 रह गई है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.12 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2022 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

