एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड 19 के 291 नए मामले, सात की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 291 नए मरीजों पुष्टि हुई और सात संक्रमितों की मौत हो गई।

देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड 19 के 291 नए मामले, सात की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 दिसंबर जम्मू-कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 291 नए मरीजों पुष्टि हुई और सात संक्रमितों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में कुल मामले 1,19,344 हो गए हैं और 1860 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में 147 कश्मीर से और 144 जम्मू क्षेत्र आए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 94 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद श्रीनगर जिले में 66 मामले आए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3540 रह गई है। प्रदेश में अबतक 1,13,944 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

वहीं,सात में से चार मौतें जम्मू क्षेत्र में और तीन मौतें कश्मीर में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 08:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).