विदेश की खबरें | चीन में जन्मदिन समारोह के दौरान रेस्तरां ढहने की घटना में 29 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन के शांक्सी प्रांत में शनिवार को एक रेस्तरां के ढहने की घटना में करीब 29 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य जख्मी हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी ।

बीजिंग, 30 अगस्त चीन के शांक्सी प्रांत में शनिवार को एक रेस्तरां के ढहने की घटना में करीब 29 लोगों की मौत हो गई और 28 अन्य जख्मी हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी ।

राहत एवं बचाव दल के अनुसार यह घटना शनिवार को सुबह 9:40 बजे उस वक्त हुयी जब 80 वर्षीय एक व्यक्ति के जन्मदिन के मौके पर आयोजित भोज में शामिल होने के लिये एक परिवार के सदस्य और ग्रामीण जियांगफेन काउंटी के चेनझुआंग गांव में स्थित जूजियान रेस्तरां में एकत्र हुये थे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में भारी बारिश से मरने वालों की संख्या हुई 134, बचाव और राहत अभियान जारी.

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह राहत एवं बचाव कार्य पूरा हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला रेस्तरां के मलबे से कुल 57 लोगों को निकाला गया है ।

यह भी पढ़े | Flood in Pakistan: पाकिस्तान में आधुनिक बाढ़ चेतावनी प्रणाली का अभाव, अन्य तबाही से निपटने के लिए मौजूद नहीं एविएशन सिस्टम.

सरकारी समाचार समिति शिन्हुआ की खबरों में कहा गया है कि इस हादसे में 29 लोगों की मौत हो गई है जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये हैं । इस घटना में 21 अन्य को मामूली चोटें आयी हैं ।

रेस्तरां के ढहने की घटना की जांच चीन के स्टेट काउंसिल की कार्य सुरक्षा समिति करेगी। यह जानकारी समिति ने एक बयान में दी।

समिति ने मांग की कि शांक्सी की प्रांतीय सरकार घटना की तुरंत जांच करे।

नीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\