एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | 29 अक्टूबर : दिल्ली में बम धमाके, त्योहारों की रौनक को लगा ग्रहण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन दिल्ली में दिवाली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्योहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था।

देश की खबरें | 29 अक्टूबर : दिल्ली में बम धमाके, त्योहारों की रौनक को लगा ग्रहण

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर देश के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। इस दिन दिल्ली में दिवाली से दो दिन पहले हुए बम धमाकों से त्योहार की खुशियों को ग्रहण लग गया था।

दिल्ली में अक्टूबर में अमूमन त्योहारों का मौसम होता है। पहले रामलीला की धूमधाम, फिर दशहरे का जोश, धनतेरस की खरीदारी, दिवाली की रौनक और अंत में गोवर्धन पूजा और भैया दूज। एक के बाद एक आने वाले इन त्योहारों पर बाजारों में खूब रौनक रहती है। 29 अक्टूबर 2005 को धन तेरस के दिन शहर के कई हिस्सों में बम धमाकों से दिल्ली जैसे सहम सी गई। व्यस्त बाजारों में हुए इन धमाकों में 60 लोगों की मौत हुई और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए।

देश-दुनिया के इतिहास में 29 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1911 : अमेरिके के जाने-माने संपादक और प्रकाशक जोसफ पुलित्‍जर का निधन।

1923 : ऑटोमन साम्राज्य का अंत होने की घोषणा के साथ ही तुर्की में संसदीय लोकतंत्र मजबूत होने लगा और देश गणराज्य बना।

1929 : अमेरिकी शेयर बाजार के करीब एक करोड़ 60 लाख शेयर की बिकवाली के चलते इसे ‘‘ब्लैक ट्यूजडे’’ कहा गया और इससे ग्रेट डिप्रेशन के नाम से जाना जाने वाला संकट और गहरा गया। दरअसल, पांच दिन पहले एक करोड़ 30 लाख शेयर की बिकवाली हुई थी।

1956 : इजराइल की सेना ने स्वेज नहर इलाके पर कब्जा करने के लिए सिनाई प्रांत में मिस्र पर हमला किया।

1975 : स्पेन में जनरल फ्रैंको के 35 साल पुराने शासन का अंत। युवराज जुआन कार्लोस ने अस्थायी तौर पर सत्ता संभाली।

1985 : विजेंद्र सिंह का जन्‍म, जिन्होंने मुक्‍केबाजी में भारत को पहला ओलंपिक पदक दिलाया।

1999 : पूर्वी भारत के राज्य उड़ीसा (अब ओडिशा) में भीषण समुद्री तूफान से हजारों लोग बेघर हो गए और जान-माल का भारी नुकसान हुआ।

2005 : दिवाली के त्योहार की गहमागहमी में डूबे दिल्ली शहर के व्यस्त बाजारों में बम विस्फोट, 60 लोगों की मौत और 200 से ज्यादा लोग घायल।

2015 : चीन ने एक बच्चा नीति को खत्म करने का ऐलान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).