देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 29 नए मामले, दो मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान महामारी से 72 वर्षीय एक महिला समेत दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुडुचेरी, चार जनवरी पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान महामारी से 72 वर्षीय एक महिला समेत दो मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 635 मरीजों की जान जा चुकी है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि 1788 नमूनों की जांच में संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर अब 38,253 हो गई है।
उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण मुक्त होने पर 28 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी दी गई है।
उन्होंने कहा कि पुडुचेरी क्षेत्र में जहां 23 नए मामले मिले वहीं माहे से छह मामले सामने आए हैं। अधिकारी ने कहा कि कराईकल और यनम में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि संक्रमण से जान गंवाने वाले दोनों लोग पुडुचेरी क्षेत्र से थे और वे अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थे।
उन्होंने बताया कि कराईकल, माहे और यनम क्षेत्रों में बीमारी से किसी की जान जाने की खबर नहीं है।
मोहन कुमार ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 357 है जबकि 37,261 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य में बीमारी से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत और स्वस्थ होने की दर 97.41 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

