एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 29 नए मामले, कुल मामले 37,914 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में वायरस के मामले बढ़कर 37,914 हो गए।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 29 नए मामले, कुल मामले 37,914 हुए
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 25 दिसम्बर पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 29 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में वायरस के मामले बढ़कर 37,914 हो गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि 29 नए मामले सामने आने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश में संक्रमण के मामले बढ़कर 37,914 हो गए।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 2,973 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इस दौरान 44 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए।

उन्होंने बताया कि वायरस से मौत का कोई नया मामला सामने ना आने के बाद मृतक संख्या 629 ही है।

निदेशक ने बताया कि पुडुचेरी में 15, कराईकल और माहे में सात-सात नए मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में मरीजों के ठीक होने की दर 97.42 प्रतिशत और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश में अभी 349 लोगों का इलाज चल रहा है और 36,936 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2020 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).