एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 38,524 हो गए।

देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 13 जनवरी पुडुचेरी में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 38,524 हो गए।

पुडुचेरी, कराइकल, माहे और यनम में संक्रमण से किसी की मौत होने की सूचना नहीं है। संक्रमण से 639 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि 3,002 नमूनों की जांच में संक्रमण के 29 नए मामले सामने आए है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 44 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।

यहां संक्रमण से मृत्यु दर 1.66 प्रतिशत, और संक्रमण से ठीक होने की दर 97.62 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि अब तक कुल 5.24 लाख नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 4.81 लाख नमूनों में संक्रमण नहीं पाया गया।

संक्रमण के कुल 38,524 मामलों में 278 लोगों का उपचार चल रहा है, वहीं 37,607 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).