देश की खबरें | मिजोरम में संक्रमण के 283 नए मामले, एक मरीज की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले शनिवार को बढ़कर 11,659 हो गए।
आइजोल, 29 मई मिजोरम में कोरोना वायरस संक्रमण के 283 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामले शनिवार को बढ़कर 11,659 हो गए।
एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि संक्रमण से शुक्रवार को 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की जोराम मेडिकल कॉलेज में मौत हो जाने से संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है।
संक्रमण के नए मामलों में से सर्वाधिक 230 मामले आइजोल जिले से, 16 मामले लुंगलेई जिले से और 15 मामले सेरचिप जिले से सामने आए।
उन्होंने बताया कि संक्रमितों में से 61 से अधिक बच्चे हैं। इनमें से दस मरीजों ने यात्रा की थी और शेष 273 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए।
मिजोरम में 2,981 मामले उपचाराधीन हैं, वहीं 8,643 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ लालजवमी के अनुसार 2,54,685 लोगों को संक्रमण रोधी टीके की पहली खुराक लग चुकी है वहीं इनमें से 52,065 लोगों को शुक्रवार तक टीके की दूसरी खुराक भी लग गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

