एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 28,204 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई।

देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 28,204 नए मामले

नयी दिल्ली, 10 अगस्त भारत में 147 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे कम 28,204 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,19,98,158 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मामलों की संख्या 139 दिन बाद सबसे कम 3,88,508 हुई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.45 प्रतिशत हो गई है, जो अभी तक की सर्वाधिक दर है। देश में संक्रमण से 373 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,28,682 हो गई है। अभी 3,19,98,158 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है ,जो कुल मामलों का 1.21 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 13,680 की कमी आई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 48,32,78,545 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है, जिनमें से 15,11,313 नमूनों की जांच सोमवार को की गई। दैनिक संक्रमण दर 1.87 प्रतिशत है, जो पिछले 15 दिन से तीन प्रतिशत से कम है। वहीं, साप्ताहिक संक्रमण दर 2.36 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 3,11,80,968 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।

देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 51.45 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 373 लोगों की मौत हुई उनमें से केरल के 105 और महाराष्ट्र के 68 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,28,682 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,34,064, कर्नाटक के 36,817, तमिलनाडु के 34,340, दिल्ली के 25,067, उत्तर प्रदेश के 22,774 , पश्चिम बंगाल के 18,240 और केरल के 17,852 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2021 11:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).