तेलंगाना से झारखंड पहुंचे 281 प्रवासी मजदूर पलामू में अपने घर पहुंचे
जमात

मेदिनीनगर, दो मई केन्द्र सरकार की मदद से तेलंगाना से झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे पलामू के 281 प्रवासी मजदूरों को शनिवार तड़के पलामू लाया गया जहां वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें चिकित्सकीय जांच के बाद उनके घरों तक पहुंचा दिया गया।

पलामू के उपायुक्त डा. शांतनु कुमार अग्रहरि ने यह जानकारी देते हुए

बताया कि सभी प्रवासी श्रमिकों को 11 बसों में रांची से आज तड़के

यहां लाया गया था।

इससे पूर्व उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि के

निर्देश पर जीएलए कॉलेज स्थित सहायता केंद्र में ’चिकित्सकों की पांच

टीमों ने पलामू आये 281 प्रवासी मजदूरों की चिकित्सा जांच की । जांच

उपरांत स्वस्थ पाए जाने पर मजदूरों के हाथों में मुहर लगा उन्हें उनके घरों

में पृथवास के लिए भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)