देश की खबरें | बस दुर्घटना में 28 यात्री घायल, 10 की हालत चिंताजनक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भदोही जिले में रविवार सुबह एक बस के पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस में सवार 28 यात्री घायल हो गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भदोही (उप्र), 15 नवंबर भदोही जिले में रविवार सुबह एक बस के पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े ट्रक से टकरा जाने से बस में सवार 28 यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि 16 घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। इनमें से 10 की हालत चिंताजनक है।

यह भी पढ़े | मंदिरों में चढ़ाएं गए फुल और मालाएं अब नहीं होंगे बेकार, यूपी सरकार बनाएगी इनसे धूप और सुगंधित इत्र.

उन्होंने बताया कि दुर्घटना सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में पहलवान वीर बाबा के पास हुई।

कानपुर से वाराणसी जा रही बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बेहद तेज रफ़्तार में बस चला रहा था और कई यात्रियों ने उसे इस बात के लिए टोका भी था।

यह भी पढ़े | Bihar: NDA विधायकों की बैठक में फैसला, फिर से CM की कुर्सी संभालेंगे नीतीश कुमार.

थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्‍णानंद राय ने बताया कि बस असंतुलित होकर पहले से खड़े ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने स्‍थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को जिला अस्‍पताल पहुंचाया, जहां से बस चालक एवं परिचालक समेत 16 घायलों को वाराणसी रेफर किया गया।

राय के मुताबिक 10 घायलों की हालत चिंताजनक है।

उन्‍होंने बताया कि बस में 11 महिलाओं समेत कुल 42 यात्री सवार थे, जो दीपावली पर अपने घर जा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now