एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 28 नए मरीज, कुल मामले 415

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगालैंड में रविवार को 28 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 415 हो गए हैं।

देश की खबरें | नगालैंड में कोविड-19 के 28 नए मरीज, कुल मामले 415

कोहिमा, 28 जून नगालैंड में रविवार को 28 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मामले 415 हो गए हैं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने बताया कि 415 मामलों में से 251 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 164 लोग बीमारी से ठीक हो गए हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली में कोरोना संक्रमितों का आकंड़ा 83 हजार के पार, 24 घंटे में 2,889 नए केस- 65 की मौत.

उन्होंने बताया कि रविवार को 624 नमूनों की जांच की गई थी जिनमें से 28 के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 20 नए मरीज दीमापुर, तीन-तीन कोहिमा जिले और मोन जिले जबकि दो मरीज पेरेन जिले के हैं।

यह भी पढ़े | पिछले 24 में ITBP के 6 कर्मियों का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दीमापुर जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 183 मामले हैं। इसके बाद पेरेन से 88, कोहिमा से 94, त्वेनसांग से आठ और जुनहेबोटो में तीन तथा फेक जिले से एक मामला सामने आया है।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के चार जिलों मोकोकचुंग, लोंगलेंग, किफिरे और वोखा से संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).