एजेंसी न्यूज

दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2,770 लोग हिरासत में, 72 मामले दर्ज

वहीं सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर 790 लोगों ने कॉल कर मदद मांगी।

दिल्ली में लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2,770 लोग हिरासत में, 72 मामले दर्ज
जमात

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल दिल्ली में मंगलवार को लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 2,770 लोगों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ 72 मामले दर्ज किए गए।

वहीं सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर 790 लोगों ने कॉल कर मदद मांगी।

पुलिस द्वारा साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक, मंगलवार शाम पांच बजे तक भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा-188 (सरकारी कर्मचारी के आदेश की अवहेलना) के तहत 72 मामले दर्ज किए गए है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा -65 (पुलिस अधिकारियों के उचित निर्देशों का उल्लंघन) के तहत 2,770 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि इसी अधनियम की धारा-66 के तहत 192 वाहनों को जब्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस अवधि में आवाजाही के लिए 397 पास जारी किए।

उन्होंने बताया कि 31 मामले मास्क के बिना घर से निकलने वाले लोगों के खिलाफ दर्ज किये गये।

पुलिस ने बताया कि 24 मार्च से लागू लॉकडाउन से अब तक कुल 1,25,608 लोगों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा-65 के तहत हिरासत में लिया गया।

वहीं, पुलिस द्वारा लॉकडाउन में लोगों की मदद के लिए 24 घंटे चालू रहने वाले हेल्पलाइन नंबर 011-23469526 पर सोमवार दोपहर दो बजे से मंगलवार दोपहर दो बजे तक 790 कॉल आए।

पुलिस ने बताया कि इनमें से 64 कॉल का संबंध दिल्ली से बाहर का था जिन्हें संबंधित राज्यों की हेल्पलाइन पर अग्रसारित कर दिया गया। 11 कॉल खाने की समस्या और पैसे नहीं होने को लेकर थीं जिन्हें गैर सरकारी संगठनों को अग्रसारित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 08:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).