एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 276 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 276 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 3,10,210 हो गई है।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 276 नए मामले

रायपुर, 18 फरवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 276 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या अब 3,10,210 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को आठ लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 212 लोगों ने घर पर पृथकवास पूर्ण किया है। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित दो और मरीजों की आज मौत हुई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि संक्रमण के 276 नए मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 63, दुर्ग से 69, राजनांदगांव से 15, बालोद से तीन, धमतरी से तीन, बलौदाबाजार से छह, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 11, बिलासपुर से 15, रायगढ़ से 17, कोरबा से पांच, जांजगीर चांपा से तीन, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से एक, सरगुजा से सात, कोरिया से 12, सूरजपुर से चार, बलरामपुर से एक, जशपुर से 13, बस्तर से चार, दंतेवाड़ा से दो और कांकेर से तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 3,10,210 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 3,03,415 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 3005 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 3790 लोगों की अब तक मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,922 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 800 लोगों की मौत हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 18, 2021 11:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).