एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिक्किम में कोविड-19 के 273 नए मामले आए, चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 के 273 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,907 हो गयी है।

देश की खबरें | सिक्किम में कोविड-19 के 273 नए मामले आए, चार लोगों की मौत
Corona

गंगटोक, 29 मई सिक्किम में शनिवार को कोविड-19 के 273 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 14,907 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन में कहा गया कि हिमालयी राज्य में चार और मरीजों की कोरोना वायरस से मौत होने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 247 हो गयी है।

सिक्किम में अभी 3,831 मरीज इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

राज्य में 10,616 मरीज अब तक इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जबकि 213 अन्य मरीज विस्थापित हो गए हैं।

पूर्वी सिक्किम में 183 नए मामले आए। इसके बाद दक्षिण सिक्किम में 54, पश्चिम सिक्किम में 31 और उत्तर सिक्किम में पांच मामले सामने आए।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए 1,695 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).