एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 27 नये मामले सामने आए, संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आए हैं।

देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 27 नये मामले सामने आए, संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत

नयी दिल्ली, 27 नवंबर दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, आज संक्रमण की दर 0.05 प्रतिशत रही।

राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कुल 14,40,834 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 25,096 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, शहर में अभी तक 14.15 लाख से ज्यादा मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं।

शनिवार को कोविड 19 से हुई मरीज की मौत,इस महीने कोविड से हुई पांचवीं मौत है। इससे पहले 12 नवंबर को दो लोगों जबकि 14 और 15 नवंबर को एक-एक व्यक्ति की संक्रमण से मौत हुई है। शहर में संक्रमण से अक्टूबर में चार जबकि नवंबर में पांच लोगों की मौत हुई है।

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में 23 नये मामले आए थे और संक्रमण की दर 0.04 रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 10:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).