एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मथुरा में दो दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 453 हो गयी है । वायरस के कारण तीन और लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या 22 पहुंच चुकी है ।

देश की खबरें | मथुरा में दो दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले

मथुरा, आठ जुलाई उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पिछले दो दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आने के साथ ही जिले में संक्रमित लोगों की संख्या 453 हो गयी है । वायरस के कारण तीन और लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या 22 पहुंच चुकी है ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सीएमओ संजीव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों में ही 27 नए मामले उजागर हुए हैं। जिनमें से तीन मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इनमें एक नौ वर्षीय बालिका भी शामिल है।

यह भी पढ़े | बिहार के मुख्यमंत्री के आवास पर ‘‘वेंटिलेटर युक्त अस्पताल’’ संबंधी आदेश वापस लिया गया.

यादव ने बताया कि इस प्रकार जनपद में कोरोना के चलते प्राण गंवा देने वालों की संख्या 22 हो गई है जबकि अब तक कुल 453 व्यक्ति संक्रमित पाए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया, ‘नए मामलों में रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, वृन्दावन के एक स्वास्थ्यकर्मी व एक निजी मेडिकल कॉलेज की चार नर्स भी शामिल हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे में 16883 मरीज हुए ठीक, रिकवरी रेट 61.53% पहुंचा: 8 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया, ‘इस प्रकार अब तक कुल 453 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। जिनमें से 22 की मृत्यु हो चुकी है तथा 182 का उपचार चल रहा है।’

इस बीच, मथुरा के डिप्टी कलेक्टर ने सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण कर बिना मास्क लगाए दफ्तरों में काम करने वाले चार अधिकारियों/कर्मचारियों पर पांच-पांच सौ रुपए का अर्थदण्ड आरोपित किया है,इसे वसूल कर जिले के कोविड-19 कोष में जमा कराया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2020 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).