देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से 27 और की मौत, 8690 नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 27 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 1749 तक पहुंच गयी जबकि 8690 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 324117 हो गयी ।
पटना, 18 अप्रैल बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 27 और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या रविवार को 1749 तक पहुंच गयी जबकि 8690 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढकर 324117 हो गयी ।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान पटना में नौ, भागलपुर में चार, दरभंगा में दो तथा बांका, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, पूर्णिया, सहरसा एवं समस्तीपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई। राज्य में अबतक 1749 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।
राज्य में शनिवार अपराहन चार बजे से रविवार चार बजे तक कोरोना वायरस के 8690 नए मामले सामने आए । उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2290 नये मरीज सामने आये हैं ।
संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों में गया में 753, सारण में 383, भागलपुर में 376, औरंगाबाद में 353, सिवान में 248, पूर्वी चंपारण में 246, बेगूसराय एवं पश्चिम चंपारण में 237-237, मुजफ्फरपुर में 235, मुंगेर में 230, सहरसा में 219, बक्सर में 204, पूर्णिया में 198, जहानाबाद में 197, रोहतास में 184, वैशाली में 171, नालंदा में 167, कटिहार में 148, भोजपुर में 130, समस्तीपुर में 128, नवादा में 122, मधुबनी में 117, खगड़िया में 106, कैमूर में 99, किशनगंज में 88, जमुई में 85, मधेपुरा में 83, शेखपुरा में 81, सुपौल में 80, अरवल में 77, लखीसराय में 75, सीतामढ़ी में 61 तथा दरभंगा एवं अररिया में 59-59 नये मामले सामने आए हैं ।
बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 324117 तक पहुंच गयी है जिनमें से 277667 मरीज ठीक हुए हैं। स्वस्थ हुए मरीजों में 3460 पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए ।
बिहार में पिछले 24 घंटे में कुल 100604 नमूनों की जांच की गयी जबकि अबतक प्रदेश में 25246439 नमूनों की जांच की गयी है ।
बिहार में वर्तमान में कोविड 19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 44700 है और कोरोना मरीजों के स्वस्थ हेाने की दर 85.67फीसद है।
अनवर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2021 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

