जरुरी जानकारी | नीलामी के नए दौर में 27 कोयला ब्लॉक की पेशकश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली वाणिज्यिक खदान नीलामी के नए दौर में विभिन्न राज्यों में 27 कोयला ब्लॉक की पेशकश की है।

नयी दिल्ली, चार दिसंबर सरकार ने बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली वाणिज्यिक खदान नीलामी के नए दौर में विभिन्न राज्यों में 27 कोयला ब्लॉक की पेशकश की है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी पांच दिसंबर को वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 11वें दौर का शुभारंभ करेंगे।

आगामी नीलामी में विभिन्न राज्यों और क्षेत्रों में फैले 27 कोयला ब्लॉक की पेशकश की गई है। इससे क्षेत्रीय आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

कोयला मंत्रालय ने कहा, ''इस दौर में 20 कोयला खदानों को बोली के लिए पेश किया जाएगा, जिसमें 10 पूरी तरह से खोजे गए और 10 आंशिक रूप से खोजे गए ब्लॉक शामिल हैं।''

इसके अलावा, 10वें दौर की सात कोयला खदानें भी इसमें शामिल होंगी।

ये सभी गैर-कोकिंग कोयला ब्लॉक हैं, जिनसे अधिकतम क्षमता पर लगभग 1,446 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व मिलने और लगभग 19,063 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\