एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 27 मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 27 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,36,615 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 27 मामले, एक मरीज की मौत

मुंबई, 29 दिसंबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 27 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 81,36,615 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

विज्ञप्ति के अनुसार बीती शाम से संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,48,417 हो गयी है।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 26 मामले आए थे तथा एक मरीज की मौत हुई थी।

विज्ञप्ति के अनुसार, मुंबई हवाई अड्डे पर अंतरराष्ट्रीय उड़ान से पहुंचा नवी मुंबई का एक निवासी संक्रमित पाया गया है और उसकी लार का नमूना जीनोम अनुक्रमण के लिए भेजा गया है।

राज्य में बीती शाम से 14,648 नमूनों की जांच की गयी है जिससे कोविड-19 के अब तक जांच किए गए नमूनों की संख्या बढ़कर 5,59,04,776 हो गयी है।

पुणे प्रशासनिक मंडल में कोविड-19 के सबसे अधिक 12 मामले सामने आए। इसके बाद मुंबई मंडल में 11 मामले आए। नासिक, लातूर, कोल्हापुर और नागपुर में एक-एक मामला सामने आया। औरंगाबाद और अकोला मंडल में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया। कोल्हापुर मंडल में एक मरीज की मौत हुई है।

बीते 24 घंटे में कोविड-19 से 22 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही अब तक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 79,88,030 हो गयी है।

महाराष्ट्र में 168 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं जिनमें से पुणे जिले में 54, मुंबई में 50 और ठाणे जिले में 12 मरीज शामिल हैं। राज्य में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 98.17 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत दर्ज की गयी।

चीन, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका समेत कुछ देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ने के मद्देनजर 24 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच शुरू कर दी गयी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़ें इस प्रकार हैं : कुल मामले 81,36,615, नए मामले 27, मृतकों की संख्या 1,48,417, स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 79,88,030, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 168, जांच किए गए कुल नमूनों की संख्या 8,59,04,776 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2022 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).