देश की खबरें | 27 अगस्त : हरमंदिर साहिब में पवित्र ग्रंथ साहिब की स्थापना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देश दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज देश दुनिया की कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Maharashtra Stamp Duty: महाराष्ट्र में घर खरीदना हुआ सस्ता, स्टाम्प ड्यूटी 5% से घटकर 2 फीसदी हुई.

1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना।

1870 : भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई।

यह भी पढ़े | NEET पर जारी बवाल के बाद महाराष्ट्र में MPSC की परीक्षा को स्थगित किया गया: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

1907 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म।

1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी संवाद समिति प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना।

1950 : टेलीविज़न की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।

1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रान्ति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्ता पलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।

1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

1991 : मालदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की।

1999 : भारत ने कारगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया।

1999 : सोनाली बनर्जी भारत की प्रथम महिला मैरिन इंजनियर बनीं।

2003 : 60 हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

2004 : पाकिस्तान के वित्तमंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला।

2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरूष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\