देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 268 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 268 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 13,861 पहुंच गयी।
भोपाल, एक जुलाई जून मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 268 नए मामले सामने आए। इस तरह प्रदेश में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या 13,861 पहुंच गयी।
राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 581 हो गयी है।
यह भी पढ़े | SSC CGL 1 Result 2019: सीजीएल टियर 1 परीक्षा के नतीजे घोषित, ssc.nic.in पर देखें परिणाम.
मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में चार, इन्दौर में तीन और मुरैना एवं बड़वानी में एक—एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’
उन्होंने बताया कि मुरैना में कोविड-19 के मामले तेजी से आ रहे हैं। यहां बुधवार को 73 तथा पिछले दो दिनों में कोरोना के 132 नये मामले सामने आये है। यहां अब तक कुल 481 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गये हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 232 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 80, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 21, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 13,861 संक्रमितों में से अब तक 10,655 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और केवल 2,626 ही संक्रिय मामले :एक्टिव केस: हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 73 नये मामले मुरैना जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 25 एवं भोपाल में 41 नये मामले आये।
उन्होंने कहा कि बुधवार को 260 रोगी स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में अब तक कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।
अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 1,039 निषिद्ध क्षेत्र हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2020 10:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

