एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 265 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 265 नए मामले सामने आए, जिससे अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 8,29,467 हो गई है।

देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 265 नए मामले

हैदराबाद, 15 अगस्त तेलंगाना में सोमवार को कोविड-19 के 265 नए मामले सामने आए, जिससे अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 8,29,467 हो गई है।

हैदराबाद में सबसे अधिक 142 नए मरीज सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 528 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। राज्य में अब तक कुल 8,22,173 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

राज्य में सोमवार को मरीज़ों के ठीक होने की दर 99.12 फीसदी दर्ज की गयी।

बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले एक दिन में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 4,111 पर स्थिर रही।

राज्य में कोविड-19 के 3,183 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2022 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).