एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 265 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले सामने आये। वहीं, एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 265 नए मामले, एक मरीज की मौत

तिरुवनंतपुरम, 22 दिसंबर केरल में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 नए मामले सामने आये। वहीं, एक मरीज की संक्रमण से मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश भर में कोविड-19 के कुल 328 मामले सामने आए जिनमें से 265 मामले केरल से हैं।

मंत्रालय के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 2,606 हो गई है।

केरल में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 से एक मरीज की मौत हुई। इसी के साथ बीते तीन वर्षों में कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में मरने वालों की संख्या बढ़कर 72,060 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 275 मरीज संक्रमण मुक्त हुए या राज्य से बाहर चले गए। अब तक कुल 68,37,689 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मंगलवार को कहा कि केरल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि राज्य संक्रमण के मामलों से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).